भाजपा में देश प्रेम की विचारधारा सर्वोपरि : धनखड़

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की आंतरिक लोकतंत्र प्रणाली भी सबसे बेहतर है। भाजपा में व्यक्ति नहीं विचारधारा सर्वोपरि है। भाजपा की विचारधारा में देश प्रेम, फिर दल और बाद में व्यक्ति को महत्व मिलता है। भाजपा देश की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करती है और देश की संस्कृति को अपनी संस्कृति मानती है। पिछले साढ़े दस वर्षों में केंद्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के कार्य सभी देखे हैं, जैसा कि आपने राम मंदिर का निर्माण होते देखा, कश्मीर से धारा 370 को हटते देखा, देश की सेनाओं को मजबूत होते देखा। देश का ढांचागत विकास, गरीब कल्याण , महिला सशक्तिकरण,युवाओं के कौशल निखार को देखा।
धनखड़ ने कहा कि भाजपा में संगठन पर्व चल रहा है। बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया चल रही है। सामान्यत: भाजपा में सर्वसम्मत निर्णय होते हैं। उन्होंने कहा कि बादली हलके के चारों मंडल नामत: बादली, सुबाना, कुलाना दादरी तोए के सभी 198 बूथों पर बूथ अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। बूथ अध्यक्ष सक्रिय सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया है। अब मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे। उन्होने कहा कि बादली हलका सक्रिय सदस्य बनाने में अग्रणी रहा है, वहीं हलके में पार्टी के 48 हजार सदस्य बन चुके हैं, और यह अभियान अभी जारी है।
राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा के संगठन पर कटाक्ष करती थी और पन्ने फाडऩे की बात कहती थी। अब चुनाव हारने के बाद उनकी भी भाषा बदल गई है और उनको भी भाजपा के संगठन की ताकत का पत्ता लग गया है।
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए भाजपा राष्टï्रीय सचिव ने कहा कि दिल्ली में भा

Leave a Reply

Your email address will not be published.