लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ से बनेगी पानी की नई स्कीम – केवल सिंह पठानिया

लोगों के अभिवादन कार्यक्रम के सिलसिले में चंगर क्षेत्र लपियाणा पहुंचे थे विधायक

परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में की पूजा अर्चना

जल भंडारण, खेल मैदान और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 48 लाख देने की घोषणा

धर्मशाला। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये की पानी की नई स्कीम पर काम किया जाएगा। इससे पूरे चंगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक केवल सिंह पठानिया आज (रविवार) लपियाणा में लोगों के अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पूर्व उन्होंने परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और चंगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनका व साथ उपस्थित उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने व उनको विजयी बनाने के लिए लोगों काधन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक नहीं पहले की तरह अपना बेटा समझें। उन्होंने सभी के कार्य बिना किसी भेदभाव के करने की बात कही।
उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए इस सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे जिसका वर्तमान में उदाहरण मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों से मिलता है। जिन्होंने अपने अभी के छोटे से कार्यकाल के दौरान ही अनाथ बच्चों तथा वृद्ध आश्रमों में रहने वाले वृद्ध जनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मियों के लिए ओपीएस कि पुनः बहाली जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिससे लाखों की संख्या में आम लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने लपियाणा क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिसमें 22 लाख जल भंडारण के लिए खर्च होंगे,16 लाख ठेहड़ पंचायत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च होंगे और 10 लाख से गुब्बर में एक खेल का मैदान युवाओं के लिए बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तय बनाएगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कड़े फैसले लिए हैं।उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके काम के लिए उनसे कोई रिश्वत की मांग करता है तो उसकी तुरंत जानकारी दें, ऐसे मामलों में तुरंत कार्यवाही होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की उस बात को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा है कि हम सरकार चलाने नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं। उन्होंने इस चंगर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं जिसमें बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य तथा कृषि से संबंधित का निवारण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह सभी कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे । इसे लेकर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क और पुलों के रुके हुए निर्माण कार्यों को अति शीघ्र करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा रखी सभी मांगों पर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।
इस मौके उन्होंने लपियाना क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यरत स्वर्गीय कैप्टन सिमर सिंह के साथ मिलकर किए जन कार्यों को याद किया तथा उनकी पत्नी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में विधायक शाहपुर सहित, प्रदेश महामंत्री गुलशन कुमार, जिला वन अधिकारी संजीव शर्मा, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी संजीव धीमान, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान, सुमित कटोच एक्सन आईपीएच, संदीप चौधरी एक्शन इलेक्ट्रिसिटी, राहुल कटोच डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, विपुल पुंज एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सतवीर मन्हास जनरल मैनेजर केसीसी बैंक, वीडियो कांगड़ा नेत्रा मैती, बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा सुभाष चंद , जोगेंद्र राणा आरो लपियाना, एमओ लपियाना डॉक्टर नितिका, देवदत्त शर्मा, डीसी राणा नायब तहसीलदार हारचकिया, ब्लॉक शाहपुर जनरल सेक्रेटरी कांग्रेस अशोक भारती, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, परगोड पंचायत प्रधान हेमराज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मनजीत राणा, तिलक जमवाल प्रधान हारचकिया पंचायत, निशा प्रधान पंचायत मनेई, अपर लंज और लोअर लंज के प्रधान, एक्स प्रधान मनेई रेखा चौधरी, बीडीसी मेंबर तमन्ना देवी और रेशमा देवी, चंगर कांग्रेस कमेटी प्रधान सुरजन सिंह, जनरल सेक्रेटरी मनजीत राणा, कैशियर ठाकुर सिंह राणा, महिला मंडल सदस्य, युवक मंडल सदस्य और आम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.