सेशन जज दीपक अग्रवाल ने किया बाल सेवा आश्रम और वनवासी कल्याण आश्रम का औचक निरीक्षण किया

भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, सीजेएम कम सचिव कपिल राठी व सीजेएम रितु ने स्थानीय बाल सेवा आश्रम और वनवासी कल्याण आश्रम का औचक निरीक्षण कर आश्रम द्वारा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सेशन जज ने आश्रम के बच्चों का हाल-चाल जानते हुए आश्रम प्रबंधक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
सेशन जज दीपक अग्रवाल ने बाल सेवा आश्रम का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों को हमारे संविधान में उचित पालन पोषण उनके सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त अधिकार दिए हैं। आश्रम की प्रबंध समिति को बच्चों की पढ़ाई, भोजन, वस्त्र अन्य आवश्यक सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक समिति से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा।
उन्होंने आश्रम समिति सदस्यों को शिक्षा के सुधार संबंधी जरूर निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आश्रम में रह रहे बच्चों को प्रत्येक दिन अलग-अलग डाइट चार्ट बनाकर प्रोटीन युक्त भोजन दिया जाए। उन्होने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने भोजनालय व शयन कक्ष की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में खाली जगह पर अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। इस अवसर पर जिला न्यायालय सेशन कोर्ट के सुप्रिडेंट गगनदीप सिंह, बाल सेवा आश्रम और वनवासी कल्याण आश्रम का स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.