हरियाणा खेलों का घर है, सबसे ज्यादा खेल यहां पर होते हैं: मुकेश गौड
भिवानी: हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल नीति देशभर में नम्बर वन है। आज उसी का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी विश्वभर मेें प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई खेल नीति से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी उभर कर सामने आ रहे हैं।
आज युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश से उनके लोहारू रोड़ स्थित आवास पर खिलाडिय़ों ने मुलाकात कर उनसे अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड ने कहा कि वे उनकी समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री वे खेल मंत्री से अवगत करवायेंगे व समस्या को जल्द से जल्द हल करवायेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों का घर है, सबसे ज्यादा खेल यहां पर होते हैं। हरियाणा की भूमि, देश की भूमि का 1.3 प्रतिशत है और ऑलम्पिक में भारत के जितने मैडल आए, उनमें से 50 प्रतिशत मैडल हरियाणा के खिलाडियों ने जीते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों में मैडल पाने की भूख है, उन्हें खेल संबधी और अधिक बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने की आवश्कता है।
उन्होने कहा कि पिछले सात वर्षों में 454 करोड़ रूपये की लागत से खिलाडियों को खेल संबधी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया गया है। कई जगहों पर मल्टीपर्पस हाल व नये स्टेडियम बनाने का काम किया जा रहा है।
सारे हिन्दुस्तान में इस खेल नीति की सराहना हो रही है। दूसरे राज्य भी इस खेल नीति का अनुसरण कर रहे है और राज्य के खिलाडियों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।
एक हजार खेल नर्सियां स्कूलों में खोली
उन्होंने कहा कि ऑलम्पिक पदक जीतने के लिए बचपन से ही खेलों में भाग लेना अनिवार्य होगा। इसीलिए प्रदेश के स्कूलों में 1000 खेल नर्सियां खोली गई ताकि स्कूलों से ही बच्चे उनकी रूचि अनुसार खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले सके।
उन्होंने कहा कि खेलों में हरियाणा के युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र आते ही हमें गर्व की अनुभूति होती है। सरकार ने राई, सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की है और मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय, राई, सोनीपत को भी विश्वविद्यालय के प्रशासन के अधीन लाया गया है।
हरियाणा ने जून, 2022 में पंचकूला में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021‘ के चैथे संस्करण की सफलतापूर्वक मेजबानी की, जिसमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 8,500 खिलाडिय़ों/अधिकारियों ने भाग लिया। इन खेलों में 137 पदक जीतकर हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने 41 स्वर्ण पदक समेत 128 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रमंडल खेल-2022 में हरियाणा के 42 खिलाड़ी 210 खिलाडिय़ों वाले भारतीय दल का हिस्सा थे। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते, जबकि अकेले हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 09 स्वर्ण, 04 रजत और 07 कांस्य पदक जीते। इनका भारत द्वारा जीते गए कुल 61 पदकों में से 32.78 प्रतिशत का योगदान है।