अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस महिला दिवस के उपलक्ष्य में हेल्दी वीमेन-हेल्दी इंडिया थीम पर निकाली साईकिल चेतना रैली

भिवानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्दी वीमेन-हेल्दी इंडिया थीम पर आधारित साईकिल चेतना रैली निकाली गई। चेतना रैली को सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेतना रैली अर्बन भिवानी की सभी आशा वर्करों द्वारा निकाली गई, जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चे भी शामिल थे। चेतना रैली चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल से शुरु हुई, जो घंटाघर, हांसी गेट एवं रेस्ट हाउस से होते हुए बीटीएम चौक पहुंची। इसके पश्चात वैश्य कॉलेज से होकर वापस सामान्य अस्पताल में पहुंची। चेतना रैली में कुमारी सोनू, ज्योति, दिव्या एवं सिविल सर्जन कार्यालय से मोनिका सबसे पहले पहुंची, जिनको सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. राजेश व उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंसान की दिनचर्या बिगड़ गई है। इसके साथ ही सही खानपान न होने से अनेक प्रकार की बीमारियां हमारे शरीर में हो गई हैं। साइकिल से बहुत अच्छी एक्सरसाईज होती है। इसमें अन्य कोई खर्च नहीं होता और न ही पर्यावरण प्रदुषित होता है, जबकि दूसरे वाहन पर्यावरण प्रदुषण का मुख्य कारण हैं। जागरूकता कार्यक्रम में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नर्सिंग ऑफिसर, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जिला कोऑर्डिनेटर और सिविल सर्जन कार्यालय से सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.