अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भण्डारे में जैन एवं अजैन लगभग 3000 लोगों ने किया भोजन
चंडीगढ़। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ द्वारा, श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 27 चंडीगढ़ में विशाल भंडारे का आयोजन प्रातः भगवान् का अभिषेक पूजन के पश्चात किया गया। जिसमे भारी संख्या में लोग सम्मलित हुए एवं धर्म का लाभ लिया। भण्डारे में जैन एवं अजैन लगभग 3000 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ के अध्यक्ष धर्म बहादुर जैन ,महामंत्री संत कुमार जैन ,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, हरीश जैन , करुण कुमार जैन , रमेश कुमार जैन , इन्दरमल जैन , डॉक्टर सर्वेश जैन , अशोक कुमार जैन , कुलबीर जैन , राजीव जैन , भारत भूषण जैन , किशोरी लाल जैन आदि जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे तथा सभी ने इस पुण्य के कार्य में तन मन धन से अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर सत्य पाल जैन (पूर्व सांसद ) अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया भी विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। महामंत्री संत कुमार जैन ने इस पुण्य के कार्य में सभी के तन मन धन से सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा लोगों का धन्यवाद किया।