अखिल भारतीय रोड़ महासभा द्वारा सम्मान समारोह संपन्न

ओलंपियन गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपडा व अर्जुन अवार्डी सुरेन्द्र बराना को किया सम्मानित


चंडीगढ़ | अखिल भारतीय महासभा (रजि.)द्वारा कुरुक्षेत्र स्थित रोड़ भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया | रोड़ समुदाय के प्रधान चौधरी नसीब सिंह कारसा की अध्यक्षता में हुये इस कार्यक्रम में ओलंपियन गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपडा,अर्जुन अवार्डी सुरेन्द्र बराना सहित 6 अन्य अर्जुन अवार्ड विजेताओं सहित सभी इंटरनेशनल खिलाडियों को सम्मानित किया गया |
सम्मेलन में करीब 47 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में पहुँचे हज़ारों की संख्या में समुदाय के लोगों ने सभी विजेता खिलाडियों को हार्दिक शुभकामनायें दी | कार्यक्रम में मुख्यातिथि संदीप सिंह(खेल मंत्री हरियाणा) व विशिष्ट अतिथि के तौर पर रणधीर गोलन(विधायक पुण्डरी व चेयरमैन पर्यटन विकास निगम),स्वामी यतिस्वरनंद(मंत्री उत्तराखंड),हरविंदर कल्याण (घरौंदा विधायक)ने शिरकत की |बॉक्स:-
अखिल भारतीय रोड महासभा द्वारा आज कुरुक्षेत्र पावन धरती पर रोड धर्मशाला में  सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य अतिथि खेल मंत्री संदीप सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा नई पॉलिसी को बड़े विस्तार से सभी बच्चों को बताया | उसके बाद कार्यक्रम के सभी विशिष्ट अतिथि ने नीरज चोपड़ा को पगड़ी पहनाकर और शाल देकर सम्मानित किया और अपने कोटे से 11 लाख रुपये महासभा को दान दिए |  विधायक सुभाष सुधा ने नीरज चोपड़ा को अपने प्यार भरे संदेश देकर उनको सम्मानित किया और अपने कोटे से ₹100000 रोड महासभा को दान दिए | पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन ने कॉलोनी गांव गांव से आए सभी सम्मानित और रोड कम्युनिटी से इंटरनेशनल प्लेयर को सम्मानित किया और अपना वक्तव्य दिया  | इसके अतिरिक्त विधायक हरविंदर कल्याण  ने  हरियाणा की खेल नीतियों के बारे में बड़े विस्तार से चर्चा की | इसके अतिरिक्त भूतपूर्व विधायक चौधरी मक्खन सिंह, चौधरी सुल्तान सिंह चौधरी कलीराम  सभी ने अपने वक्तव्य दिया और अखिल भारतीय रोड महासभा के द्वारा मोमेंटो और साल देकर के सम्मानित किया गया | रोड कमेटी से आईएएस  बलकार सिंह उपस्थित लोगों को अपना वक्तव्य  दिया |इस समारोह में अखिल भारतीय रोड़ महासभा के अध्यक्ष चौधरी नसीब सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर  राजकुमार महिला और समस्त कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी ने इसमें शिरकत की और सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्डियों को सम्मानित किया गया |रोड महासभा द्वारा ₹511000 गोल्डब्वॉय नीरज चोपड़ा को प्रोत्साहन राशि दी गई और ₹211000 भाई सुरेंद्र (हॉकी अर्जुन अवार्डी) प्लेयर को प्रोत्साहन राशि दी गई | अर्जुन अवॉर्डी चौधरी दलेल सिंह, अर्जुन अवॉर्डी मनोज बॉक्सर, ओलंपियन संदीप गोलन, अर्जुन अवॉर्डी अजमेर सिंह बास्केटबॉल प्लेयर सहित कई खिलाडियों को भी सम्मानित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published.