अग्रवाल सम्मेलन देश मे अग्रवाल समाज को संगठित करने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है-गोपाल शरण गर्ग

पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन हरियाणा की प्रदेश पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक पंचकूला में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के जुझारू विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी उपस्थित हुए। एवं अति-विशिष्ट अतिथि के नाते अम्बाला के ऊर्जावान विधायक असीम गोयल  बैठक में शामिल हुए।अग्रोहा की पावन भूमि से प्रारंभ होकर पूरे हरियाणा में भ्रमण करने वाली “कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जन-आशीर्वाद रथ यात्रा” के भव्य आयोजन एवं सफल संचालन के लिए विस्तार से चर्चा की गई और माननीय अतिथियों से सलाह की गई।माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने नेतृत्व में अग्रवाल सम्मेलन देश मे अग्रवाल समाज को संगठित करने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है, अतः कुलदेवी माँ की इस यात्रा के माध्यम से अग्रवाल समाज मे एक चेतना अवश्य उत्पन्न होगी और पूरे प्रदेश के लोगों का अग्रोहा से जुड़ाव अवश्य ही और अधिक बढेगा। गुप्ता ने कहा कि मैं स्वयं यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में अपना सहयोग एवं योगदान जरूर दूंगा।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया कि सभी की सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है कि यात्रा को 2-2 महीनों के अंतराल में चार-चार जिलों को सम्मिलित करके छः चरणों मे बांटा गया है। जिससें यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा सकें। इन छः यात्राओं के 6 इंचार्ज राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगे जिनमें राष्ट्रीय उप-महामंत्री सीबी गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद गोयल, एम.पी. गोयल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला, विजय बंसल ऐडवोकेट, राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन अन्नक्षेत्र अग्रोहा शक्तिपीठ नरेश बंसल, राष्ट्रीय सह-प्रवक्ता राजेश सिंगला, व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता गजेंद्र गुप्ता आदि। साथ ही प्रदेश की छह चरणीय यात्रा में प्रदेश पदाधिकारियों को भी बैठक में जिम्मेदारी सौंपी गई।देश के 18 राज्यों से निकलने वाली यह कुलदेवी माता जी आशीर्वाद रथ यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग जी करेंगे तथा हरियाणा प्रदेश की यात्रा का नेतृव प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल जी करेंगे।अग्रवाल सम्मेलन के कार्य को हरियाणा में और अधिक मजबूत करने एवं रथ यात्रा के भव्य संचालन हेतु बैठक में हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश गोयल को हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ ही संजीव सिंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष और सत्यनारायण गुप्ता को प्रदेश सह-प्रवक्ता नियुक्त किया गया।बैठक में अनेंक राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हरियाणा प्रदेश महामंत्री मोहित बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश गोयल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री रजनीश मित्तल, संगठन मंत्री मनीष अग्रवाल, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंगला, अग्रवाल सभा पंचकूला के संयोजन अमित जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जिंदल, राजकपूर बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री लेखराज गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता व प्रचार मंत्री विपिन गोयल, प्रदेश मंत्री सतीश गोयल, धनंजय अग्रवाल, कृष्ण नन्हा, अनिल गोयल, हरियाणा प्रदेश महिला महामंत्री मनीषा अग्रवाल, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद जैन, पंचकूला जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, सुमन गुप्ता, फतेहाबाद जिलाध्यक्ष राजेश गर्ग, अम्बाला जिलाध्यक्ष रोहित गुप्ता, पंचकूला महिला जिलाध्यक्ष सुनीता गोयल, यमुनानगर महिला जिलाध्यक्ष अपेक्षा गर्ग, जनकराज सिंगला, युवाध्यक्ष पंकज गुप्ता, तरुण जैन, सत्यनारायण गुप्ता आदि अन्य बंधु उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.