अडाणी मामले में भाजपा कार्यालय के आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

पुलिस ने की पानी की बौछार
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव व मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट और प्रवक्ताओं नील गर्ग, डॉ. सनी अहलूवालिया और शमिंदर खींडा ने मोदी सरकार के दौरान अडाणी की संपत्ति में हुई वृद्धि पर सवाल उठाए और कहा कि भाजपा जनविरोधी और पूंजीवादी समर्थक पार्टी है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा उनकी आवाज को दबा नहीं सकती और वे जनता की खातिर पूंजीपतियों की हिमायती सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अडाणी मुद्दे पर चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया और मोदी सरकार एवं अडाणी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई महिलाओं सहित पार्टी के कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, चंडीगढ़ पुलिस आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आप नेताओं ने मोदी-अडाणी घोटाले को आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मोदी-अडाणी घोटाला देश में आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार से पहले 2014 में अडाणी की संपत्ति 37,000 करोड़ थी। 2018 में 59,000 करोड़ हो गई। 2020 में संपत्ति बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गई और 2022 में यह 13 लाख करोड़ हो गई। मोदी सरकार की पूंजीवादी समर्थक नीतियों की बदौलत अडानी 2014 में 609वें स्थान से छलांग लगाकर 2022 में दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.