अथर्व फाउंडेशन ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए 2 एम्बुलेंस सौंपी

चण्डीगढ़। भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करनेवाली संस्था अथर्व फ़ाउंडेशन द्वारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए एम्बुलेंस दान करने की सराहनीय पहल की गई है। अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील राणे ने 2 एंबुलेंस की चाबियां सिक्किम और नागालैंड राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपी। इस मौके पर कर्नल राम मोहन एचक्यू एम जी एंड जी एरिया, कैप्टन राघवेंद्र एसएस 15th बटालियन, द असम रेजिमेंट, कैप्टन विवेक शिंदे 129 एयर डिफेन्स रेजिमेंट, कर्नल (रिटायर्ड) प्रभात कुमार कपूर और विनय जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विटी ग्रुप इंस्टीट्यूट भी उपस्थित थे। अथर्व फाउंडेशन पिछले एक दशक के अधिक समय से सैनिकों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम से जुड़ा रहा हैं पिछले कुछ सालो में सुनील राणे द्वारा उत्तर पूर्व के राज्यों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इस क्रम में मणिपुर के भूतपूर्व सैनिक लीग चुराचांदपुर ने दान के लिए एम्बुलेंस का अनुरोध किया और अथर्व फाउंडेशन ने 21 जनवरी 2022 को चुचंदपुर के पूर्व सैनिकों को लिए एक एम्बुलेंस दान की। कार्यक्रम के पश्चात सुनील राणे व्यक्तिगत रूप से पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों से मिले और उनके विभिन्न आवश्यकताओं और जरूरतों पर चर्चा की। अथर्व फाउंडेशन द्वारा समय समय पर देश भर के शहीद सैनिकों बेटियों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किया जाता हैं। इसी तरह अथर्व फाउंडेशन ने नागालैंड और सिक्किम के राज्य सैनिक बोर्ड के अनुरोध पर दो और एम्बुलेंस दान करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, अथर्व फाउंडेशन ने आने वाले समय में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम जैसे राज्यों में चार और एम्बुलेंस दान करने की योजना बनाई है। सुनील राणे ने कहा कि हमारा उद्देश्य न केवल आपात स्थिति के दौरान मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध करवाना हैं बल्कि उनके नियमित अस्पताल के इलाज के दौरान इस सुविधा से लाभ हो यह सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.