अमित शाह ने अर्बन पार्क सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
चंडीगढ। रविवार को अमित शाह ने अर्बन पार्क सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कुल 165 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इनमें शिक्षा, 6 गाँवों में पानी पहुँचाने, औद्योगिक क्षेत्र में बस डिपो बनाने, लड़के और लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने का काम शामिल है। सबसे बड़ा काम एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने का है। यह एकीकृत कमांड सेंटर आने वाले दिनों में चण्डीगढ़ में नागरिक प्रशासन के सभी क्षेत्रों में आमूल चूल परिवर्तन करने वाला है। एक ही कमांड सेंटर से बहुत सारी नागरिक सुविधाओं की मॉनिटरिंग होगी और साथ ही इन्हें अपग्रेड करने की भी व्यवस्था होगी। इस कमान सेंटर से ट्रेफ़िक अनुशासन और नियम तोड़ने पर घर पर चालान भेजनेएचण्डीगढ़ की सुरक्षा और किसी लापता वस्तु के नज़र आने पर क्षणभर में वहाँ पुलिस टीम भेजने सहित अनुशासन के एक नए वातावरण का निर्माण होगा। शाह ने कहा कि 12वीं तक के सभी स्कूली बच्चों को इस कमांड सेंटर को देखने का कार्यक्रम बनाया जाना चाहिए ताकि हमारे भावी नागरिकों में संस्कार का निर्माण हो सके।
उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ को मॉडल सोलर सिटी के रूप में प्रस्थापित करने के लिए भी ढेर सारे इनीशिएटिव लिए गए हैं और पीपीपी मॉडल पर शायद भारत का सबसे बड़ा बाइक शेयरिंग सिस्टम चंडीगढ़ में ही हैएइससे चंडीगढ़ के वातावरण को शुद्ध रखने में बहुत बड़ी सफलता मिली है। राजस्व रिकॉर्ड के शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का काम भी समाप्त कर दिया गया हैंए शायद चण्डीगढ़ देश का सबसे पहला शहर होगा जहां शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन समाप्त हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अनुसार जब वह छोटे थे, उस समय गुजरात के बच्चों को कहा जाता था कि चण्डीगढ़ योजनाकृत और देखने लायक़ शहर है। चण्डीगढ़ को देखकर सच्चे अर्थों में यह अनुभव होता है कि इसका डिज़ाइन बहुत महीन विचार कर बनाया गया है। जब कोई शहर बनता और विकसित होता है तो समय के साथ.साथ उसकी ज़रूरतें भी बदलती जाती हैं और जो समय के साथ नहीं बदलते वे अपने आपको प्रासंगिक नहीं रख पाते।
अमित शाह ने चंडीगढ़ प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है। यह क्रम केवल नागरिक सुविधाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और चण्डीगढ़ की नई मिली जुली संस्कृति को सहेज कर रखा गया है। आने वाले समय में चण्डीगढ़ देश का सबसे अनुशासित और आधुनिक शहर बनने जा रहा है।