अरविंद केजरीवाल की विशाल *तिरंगा यात्रा* में डेराबस्सी से पहुंचा बड़ा काफिला: कुलजीत सिंह रंधावा

डेराबस्सी। आम आदमी पार्टी हलका इंचार्ज डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा की अध्यक्षता में,पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की जालंधर में हो रही विशाल *तिरंगा यात्रा* में शामिल होने के लिए डेरा बस्सी से एक बड़ा काफिला रवाना हुआ।जिसमें प्रतेक पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्ष,को ब्लॉक अध्यक्ष,सर्कल इंचार्ज तथा कोर्डिनेटरों सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।उन्होंने पंजाब की विधान सभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल द्वारा की जा रही तिरंगा यात्राओं पर खुशी ज़ाहिर की।समूह पदाधिकारियों की ओर से 2022 के चुनावों में पारंपरिक पार्टियों का सूपड़ा साफ़ करने का आश्वासन मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक टीम के प्रयासों से इसबार आम आदमी पार्टी कांग्रेस व अकाली दल को हराकर डेराबस्सी में एक नया इतिहास रचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.