आधुनिक भारत के निर्माता पंडित लाल नेहरू को काग्रेंस भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में चंडीगढ़ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 133वीं जयंती के अवसर पर आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को आज यहाँ काग्रेंस भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सांसद पवन बंसल भी मौजूद थे।

इस अवसर पर नेहरू को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पवन कुमार बंसल ने कहा कि नेहरू ने न केवल आजादी के बाद से एक आधुनिक और गतिमान भारत के निर्माण की बेमिसाल प्रक्रिया शुरू की, बल्कि महात्मा गांधी के साथ दुनिया के सबसे शानदार स्वतंत्रता संग्राम की रूपरेखा भी तैयार की। इसी अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम ने बाद में कई देशों को एक नया रास्ता दिखाया. उन्होंने कहा कि नेहरू के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय लोगों को विभाजित करने की ब्रिटिश नीति का मुकाबला करना था, जिसके कारण वह भारत में अपने निरंकुश शासन को कायम रखने में लगातार कामयाब हो रहे थे। नेहरू ने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में काग्रेंस पार्टी की मुख्य विचारधारा में समावेशिता, बहुलवाद, सर्व धर्म समभाव और समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए एक सकारात्मक कार्रवाई करने जैसी नीतियों को शामिल किया. यही विचार बाद में भारतीय गणतन्त्र के संविधान की आधारशिला बनी. नेहरु की इसी विचारधारा ने विभिन्न धर्मों, जातियों और क्षेत्रों में बंटे लोगों को एक छतरी के नीचे ला खड़ा किया।

बंसल ने आगे कहा कि चंडीगढ़ के लोग नेहरू के सपनों के शहर चंडीगढ़ को भारत के मानचित्र पर लाने के लिए हमेशा नेहरू के आभारी रहेंगे. चण्डीगढ़ शहर पिछले कई दशकों से अपने उच्चस्तरीय आर्किटेक्चर और अपने निवासियों को अनुकरणीय जीवन स्तर प्रदान कर देश के शहरी विकास को दिशा दे रहा है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच. एस लक्की ने बौद्धिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए पंडित नेहरू द्वारा लिखित कुछ पुस्तकें वितरित कीं।

इस अवसर पर बोलने वालों में प्रमुख रूप से दर्शन दयाल जिंदल, भूपिंदर सिंह बडेहरी, हरफूल कल्याण, अच्छे लाल गौर, अनवर-उल-हक, विनोद शर्मा, ओ.पी. वर्मा, गुरप्रीत सिंह गबी, गुरचरण दास काला, सुरिंदर सिंह, नसीब जाखड़, अमरजीत गुजराल, जाहिद परवेज खान, सुखविंदर सिंह, देव राज, राजकुमार शर्मा, बलविंदर कौर, संजीव गाबा, हरजिंदर सिंह, धर्मवीर, सुरजीत सिंह ढिल्लों, विजय यादव और हरजिंदर सिंह प्रिंस शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.