आप से बिगडेगा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का गणित
भाजपा को पिछ्ले चुनाव के मुकाबले मिलेंगी कम सीट
कांग्रेस अधिकतर सीटों पर दर्ज करवा सकती है जीत
चंडीगढ़। जनता के ओपिनियन पोल के हिसाब से भाजपा को इस बार पहले के मुकाबले काफ़ी कम सीटों पर जीत हासिल होगी वहीं कांग्रेस अधिकतर सीटों पर काबिज हो सकती है व आम आदमी पार्टी आधा दर्जन से अधिक सीटों के साथ एक अच्छा खासा खाता खोलने में कामयाब हो सकती है एवं अन्य दलों से जुडे उम्मीदवारो के साथ साथ आजाद उम्मीदवारो के बेहतर प्रदर्शन से उन्हें भी कम नही आंका जा सकता |
नगर निगम चुनाव के परिणाम/नतीजे को लेकर जहां 2 दिन शेष रह गए, वहीं पर अभी तक मिले संकेतों के अनुसार नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी राष्ट्रीय पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकती है। शहर में चुनाव के बाद विभिन्न वार्ड के लोगों से की गई बातचीत के दौरान विभिन्न वार्डों में काफी स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। हालांकि आप मतदाता के अलावा अन्य किसी पार्टी के मतदाता खुलकर बोलने को तैयार नहीं थे। लेकिन एक बात साफ होती नजर आ रही है कि शहर के 35 वार्डों में आप अच्छा प्रदर्शन रहा। कई वार्ड में भाजपा का समीकरण बिगाड़ रही है तो कहीं पर कांग्रेस का। परंतु यह स्पष्ट है कि आप पार्टी का निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा।
चौकाने वाले हो सकते हैं इस बार परिणाम
कुछ जगह पर आप व कांग्रेस में और कुछ जगह पर आप व भाजपा में भिडंत होती नजर आई। कोई बड़ा चमत्कार भी न हो जाए इससे भी इंकार नही किया जा सकता। लेकिन शुक्रवार से लेकर रविवार की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात रहेगी। अभी तक मिले संकेतों के अनुसार नगर निगम के परिणाम इस बार चौकाने वाले हो सकते हैं क्योंकि वोट प्रतिशत कहीं बहुत कम रहा तो कही अधिकतर 72.81 प्रतिशत रहा | सभी उम्मीदवारों का बेहतर प्रदर्शन रहा लेकिन कई मतदाताओं ने बताया कि उनके वोट उनसे पहले ही कोई व्यक्ति डाल गया | चंडीगढ़ में इक्का दुक्का जगह ऐसी शिकायतें सुनने को मिली जो कि चुनाव आयोग के लिए सिर दर्द का कारण बन सकती है | 25 दिसंबर क्रिसमस के चलते कई लोग छुट्टियाँ मनाने पहाड़ों पर चले गये व कुछ बच्चे किसी दूसरे राज्यों में या तो पढ्ने के लिए गये हुये हैं तो कुछ नौकरी कर रहे हैं जिसके चलते मतदान कम हुआ |