इनेलो उम्मीदवारों की जमानत जब्त, प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा
चंडीगढ़ । लोकसभा चुनाव में इनेलो की करारी हार के बाद शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पद से त्यागपत्र ने दिया। अरोड़ा ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला को भेज दिया है। अरोड़ा ने नैतिक रूप से हार की जिम्मेदारी लते हुए इस्तीफा दिया है। त्यागपत्र में अरोड़ा ने कहा कि वह 15 साल से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की भरसक कोशिश की, लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि इनेलो का कोई भी उम्मीदवार जमानत नहीं बचा सका है। कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़े अर्जुन चौटाला भी जमानत बचाने में नाकाम रहे। अर्जुन को मात्र 60679 वोट मिले हैं। अन्य उम्मीदवार तो इस आंकड़े को भी नहीं छू पाए।