उद्योगमंत्री विपुल गोयल लंदन रवाना
फरीदाबाद । अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल लंदन रवाना हो गए। हरियाणा सरकार हर साल इस महोत्सव का आयोजन करती है। इस साल यह समारोह लंदन में हो रहा है। पिछले साल 2018 में मॉरिशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया था। हरियाणा सरकार की ओर से महोत्सव का प्रतिनिधित्व उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल करेंगे। लंदन में यह महोत्सव 9 अगस्त को शुरू होगा। इसका समापन 11 अगस्त होगा। 11 अगस्त को लंदन में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।