उधम सिंह की प्रतिमा को खंडित करने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर 9-10 चौराहे पर बने शहीद उधम सिंह चौक पर बनी उधम सिंह की प्रतिमा को किसी ने खंडित कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस दुखद घटना से नाराज लोगों ने चौक पर रास्ता रोककर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की है। लोगों का कहना है कि 23 मार्च तक अगर पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार नहीं किया तो भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे। गौरतलब है कि अंबाला शहर के सेक्टर 9-10 मुख्य चौराहे पर कुछ साल पहले ही शहीद उधम सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी, लेकिन बीती रात किसी शरारती तत्व ने प्रतिमा का हाथ खंडित कर दिया। इस मामले में अंबाला पुलिस ने सजगता दिखाते हुए बकायदा FIR दर्ज भी की। लेकिन गुस्साई शहीद ए आजम भगत सिंह सेवा समिति ने सेक्टर 9-10 चौक को जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। समिति ने चेतावनी दी है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वे 23 मार्च को बड़ा प्रदर्शन करेंगे।वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाया और रास्ता खुलवाया।पुलिस का कहना है इसमें एफआईआर पहले ही दर्ज कर दी गयी थी। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमे एक बाइक बार बार चक्कर काटती दिख रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन करने के बाद जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।