एक से 19 वर्ष तक के चार लाख 18 हजार 955 बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली: डा. सुनील

राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर इस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भिवानी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक छह महीने में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पेट में कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। इसी कड़ी में डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्थानीय राजकीय कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक सिविल सर्जन डा. सुनील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 17 फरवरी तक मनाया जाएगा। जिले में एक से 19 आयु वर्ष तक के चार लाख 18 हजार 955 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक 282 आंगनवाड़ी हंै जिसमें 85 हजार एक बच्चे हंै। सरकारी स्कूल 759 में एक लाख पांच हजार 514 बच्चे, प्राईवेट स्कूल 459 में दो लाख 805 बच्चे, कॉलेज व आईटीआई 52 में 25 हजार 698 बच्चे तथा अन्य स्लम एरिया में एक हजार 937 बच्चे हैं। इन सबको इस कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत एएनएम, आशा वर्कर व आगंनवाड़ी वर्कर घर-घर जाकर जिले के एक से 19 आयु वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां नि:शुल्क खिलाएंगी। उप सिविल सर्जन डा. सुमन विश्वकर्मा ने बताया कि एक से दो आयु वर्ष के बच्चों को आधी गोली जिसका चूरा बनाकर पानी में मिलाकर खिलाई जाएगी। दो से तीन आयु वर्ष के बच्चे को एक गोली पानी में मिलाकर तथा तीन से 19 आयु वर्ष के बच्चों को गोली अच्छी तरह से चबाकर खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शरीरिक व मानसिक विकास रूक जाता है। उन्होंने बताया कि इस गोली से स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढऩा, एनीमिया में नियंत्रण, व्यस्क होने पर कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण के लक्षण जैसे कि दस्त लगना, पेट में दर्द होना, कमजोर होना, उल्टी लगना और भूख न लगना, पढ़ाई में मन न लगना व खून की कमी होना व अन्य परेशानी होना है। इस मौके पर उपसिविल सर्जन डा. अनीता कत्याल, उप सिविल सर्जन डा. प्रतिभा, डा. पूजा, जगदीश जांगड़ा, अर्बन हैल्थ कंसलटैंट सतपाल, बबीता कांउसलर तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.