ओबीसी मोर्चा भाजपा चंडीगढ ने द्धारा कांग्रेस पंजाब सरकार के खुनी षडयंत्र के विरोध में रोष प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । ओबीसी मोर्चा भाजपा चंडीगढ प्रदेश अध्यक्ष एन आर मैहरा ने कहा की 5 जनवरी 2022 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोज़पुर दौरे के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक हुई , जिसके लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार सीधे तौर पर ज़िम्मेदार है। पंजाब सरकार की इस घिनौनी साज़िश का भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा चंडीगढ द्धारा प्रदेश अध्यक्ष एन आर मैहरा के नेतृत्व मे और चंडीगढ व पंजाब ओबीसी प्रभारी नैब सिंह सैनी सांसद कुरुक्षेत्र व सह प्रभारी केवल कृष्ण चौहान की उपस्थिती में चंडीगढ़ के वार्ड न 8, 24 , 26 , 29 में मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की चन्नी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया और  संदेश दिया कि चंडीगढ का ओ.बी.सी समाज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मज़बूती से खड़ा है ।
विरोध प्रदर्शन मे ओबीसी मोर्चा भाजपा चंडीगढ के प्रदेश महासचिव औम प्रकाश मैहरा व राजेंद्र बग्गा , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कनौजिया , प्रदेश सचिव संजीव वर्मा और जिलाध्यक्ष भरत यादव , जिला महासचिव सुरजीत सिंह व राकेश मैहरा , एल बी गौतम , मंडल अध्यक्ष  शम्भु शरण , दिनेश प्रसाद ,  सोनिया दुगगल और भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.