करनाल में संजय भाटिया पांच लाख वोटों से आगे, 10 सीटों पर भाजपा की बढ़त
चंडीगढ़ । हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है। सबसे खास बात यह है कि करनाल संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया करीब 5.39 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।
दोपहर दो बजे तक चुनाव आयोग के आधिकारिक मतगणना रुझानों के मुताबिक अंबाला से रतन लाल कटारिया 212072, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह 352047, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर 3148612, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह 304562,हिसार से बृजेंद्र सिंह 260991, कुरुक्षेत्र से नायब सैनी 314185 वोटों से आगे चल रहे हैं।