कर्फ्यू उल्लंघन पर तीन लोगों पर अलग अलग केस दर्ज


डेराबस्सी । कर्फ्यू की उल्लंघना करने पर तीन लोगों पर अलग अलग केस दर्ज किया गया है। इनमें एक कोराेना वायरस से जूझ रहे गांव जवाहरपुर से है। सभी तीन लोगों पर भी आईपीसी 188 के तहत केस दर्ज किया है।

एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि राजेश कुमार पुत्र सभापति वासी बाबा कालोनी, त्रिवेदी कैंप में मोटरसाइकिल पर करीब दो दर्जन मुर्गे टांगकर घूम रहा था। इनमें ज्यादातर मुर्गे मरे हुए मिले और बाकी भी कुछ देर बाद दम तोड़ गए। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और मरे मुर्गों को गढ्डा खोद कर दफना दिया। जसप्रीत सिंह नामक वासी डेराबस्सी को भी शहर में बेवजह घूमते पाया गया जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके अलावा जवाहरपुर में गुरतेज सिंह पुत्र बदन सिंह को भी कर्फ्यू तोड़ने के आरोप उसपर केस दर्ज किया गया है। हालांकि गुरतेज सिंह का कहना था कि वह घर के पास बाड़े में अपने बंधे अपने पशुओं को चारा डालने जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.