कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के समर्थन से चुनाव जीतेगी भाजपा:संजीव खन्ना

भाजपा प्रत्याशी ने दिग्गज नेता देवराज लालडू से आशीर्वाद ले शुरू किया अभियान

रामपुर बहाल समेत कई गांवों में संजीव खन्ना को भारी समर्थन

लालडू । डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव खन्ना नेे कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के समर्थन से यह चुनाव जीतेगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए जनता की समस्याओं का समाधान करती है।
भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने आज लालडू में चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता देवराज लालडू के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। देवराज लालडू वर्ष 1992 में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर डेराबस्सी हलके से चुनाव लड़ चुके हैं। संजीव खन्ना की जीत की दुआ करते हुए वयोवृद्ध नेता ने कहा कि यह क्षेत्र भाजपा का पारंपरिक क्षेत्र रहा है। इस चुनाव में संजीव खन्ना यहां कमल खिलाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।
इसके बाद संजीव खन्ना ने पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील राणा तथा मंडल अध्यक्ष राजपाल राणा की अध्यक्षता में निकटवर्ती गांव रामपुर बहाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। जहां मंडल उपप्रधान रणवीर नंबरदार के नेतृत्व में भारी संख्या में युवाओं ने संजीव खन्ना का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को विकल्प के रूप में स्वीकार कर लिया गया है। इस चुनाव में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी।
भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि यह क्षेत्र आज भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। यहां विकास के लिए बदलाव जरूरी है। भाजपा पंजाब में अपनी जीत की शुरूआत लालडू से करेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश खैर, जिला महासचिव राजीव शर्मा, लालड़ू मंडल महासचिव संजू राणा, जॉनी राणा, भाजपा मंडल महामंत्री जगजीवन मेहता, लालडू शहरी प्रधान हेमंत शर्मा, कपिल पोपली, विशाल मुखीजा, मुकेश कुमार, प्रवीण, मुरारी लाल समेत,ओबीसी मोर्चा के सूरजभान लालडू,सतीश जैलदार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.