कुलभूषण गोयल ने प्रदेश की जनता का जताया आभार
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश संयोजक एवं पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को दिया है। कुलभूषण गोयल ने कहा कि सरकार और संगठन ने मिलकर लोगों के हितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया, जिसकी बदौलत आज जनता ने भाजपा को इतनी बड़ी जीत दी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और अब आने वाले पंचायत चुनावों में भी भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी है। जनहित में किए जा रहे काम लोगों को पसंद आ रहे हैं।