गवर्नर बीएल पुरोहित ने नगर निगम हाउस में पार्षदों को विकास का पाठ पढ़ाया, कई अजेंडे हुए पास
चंडीगढ़। नगर निगम के नए मेयर अनूप गुप्ता की प्रधानगी में आज पहली हाउस मीटिंग हुई। इसमें पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में प्रशासक बीएल पुरोहित ने कहा कि शहर के विकास को लेकर पार्षदों पर दबाव रहता है। उन्होंने सभी 35 पार्षदों को मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य जनता की सेवा होना चाहिए। ऐसे में उन्हें ईमानदारी से काम करना चाहिए। प्रशासक ने निगम के अफसरों और पार्षदों को कहा कि वह उनके साथ हैं और हम सभी मिलकर काम करेंगे। आपस में लड़ाई न करें।
प्रशासक ने कहा कि नगर निगम से भ्रष्टाचार जड़ से नष्ट होना चाहिए। आगे कहा कि भ्रष्टाचार तो होना ही नहीं चाहिए। वहीं निगम अफसरों और पार्षदों को जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाने को कहा। प्रशासक ने कहा कि चुने हुए नुमाइंदों को लोगों के बीच जाना चाहिए। वहीं निगम की प्रशासन से जो मांगे हैं उन्हें गृह मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा। पुरोहित ने निगम को कहा यह नहीं होना चाहिए कि यह उसका वार्ड है या उसका है। मिलकर काम करना चाहिए। फंड का बराबर वितरण होना चाहिए। काम में निष्पक्ष होनी चाहिए। हर चीज सबके सामने होनी चाहिए। कांट्रैक्ट में भी अपना कोई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेयर और कमिश्नर दोनों को मिल कर काम करना चाहिए। वहीं सबके सामने सच्चाई रखनी चाहिए। उन्होंने मेयर व अन्य पार्षदों को कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिला है। उन्हें भरपूर सेवा करनी चाहिए।
मेयर ने अधिकार बढ़ाने की मांग की
दूसरी ओर चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता ने भी प्रशासक के समक्ष कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सड़कें और हार्टिकल्चर पूरी तरह से निगम को दिया जाना चाहिए। अभी 75 प्रतिशत सड़कें निगम के पास हैं और बाकी प्रशासन के दायरे में हैं। अनूप गुप्ता ने प्रशासक को कहा कि जब तक कोई स्कीम नहीं आती तब तक लाल डोरे के बाहर रह रहे लोगों को अस्थाई रूप से बुनियादी सेवाएं दी जानी चाहिए। इसमें वाटरए सेनिटेशनए स्ट्रीट लाइट्स आदि की सेवाएं शामिल हैं।
पार्किंग के मुद्दे पर बहस
हाउस में पार्किंग के मुद्दे पर कांग्रेसी पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बहस पेश की। उन्होंने कहा का शहर की पार्किंग्स में फास्टैग की सुविधा को शुरू करने के मुद्दे पर कहा कि पहले पार्किंग को स्मार्ट किया जाना चाहिए। पार्किंग में सुविधाओं के अभाव का भी मुद्दा उठाया।
सभी एजेंडे हुए पास
निगम में आज सभी एजेंडे शांतिपूर्ण तरीके से पास हो गए। हाउस में यह तय हुआ कि शहर की पेड पार्किंग को नया टेंडर न निकाले जाने तक फिलहाल निगम ही चलाएगा। बता दें कि दो में से एक ज़ोन का कांट्रैक्ट खत्म हो गया था। वहीं दूसरी ज़ोन का कांट्रैक्ट भी मार्च में खत्म हो रहा है। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि निगम से जुड़ी कंपनियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही को हाउस में रखा जाएगा। हाउस तय करेगा कि संबंधित कंपनी के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई करनी है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाहियां सिर्फ अफसर अपने तक न रखें बल्कि हाउस की नॉलेज में भी लाएं। वहीं कौन से टैंडर कब खत्म होंगे यह भी हाउस में लाया जाए। वहीं निगम के अफसरों को कहा गया है कि कौन से कांट्रैक्ट्स में देरी हो रही है और किस प्रकार की पेनल्टी लगाई जा रही है उसकी जानकारी भी हर महीने हाउस में दी जाए।
प्रॉपर्टी टैक्स पर जुर्माना कम हुआ
शहर में व्यवसायिकए औद्योगिक एवं संस्थाओं वाली जमीन और बिल्डिंग्स पर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर निगम के वर्ष 2003 के बाय लॉज के तहत प्रति दिन जुर्माना 10 रुपए से कम करए 10 पैसा करने का मुद्दा रखा गया जो पास हो गया। इसके अलावा जोन.1 की 32 पेड पार्किंग का ठेका आगे बढ़ाने और 57 अन्य पार्किंग के संचालन का मुद्दा भी रखा गया था। इंडस्ट्रियल एरियाए फेज 2 में स्पेशल क्ळ;वेस्टर्न कमांडद्ध के हेडक्वार्टर को जाती अप्रोच रोड के प्रस्तावित कंस्ट्रक्शन एवं एरिया के विकास से जुड़ा मुद्दा और 179ण्88 लाख रुपए का प्रस्तावित सब डिवीजन नंबर 4 में सड़कों और पार्किंग की रिकार्पेटिंग का मुद्दा रखा गया था।