गुटबाजी के लिए जाने जाते है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष : कृपाल परमार

धर्मशाला।  भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कृपाल परमार ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कांग्रेस पार्टी में गुटबजी के लिए जाने जाते है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कभी भी किसी सार्वजिनक पद पर नहीं रहे हैं और ऐसे में वे लोगों की भावनाओं को कैसे पहचान सकते हैं। कृपाल परमार ने धर्मशाला से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस बिना दुल्हे की बारात की तरह है और अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग की तर्ज पर मात्र अखबारी बयानबाजी कर राजनीति कर रहे है। देश में खुद को सबसे बड़ी पार्टी मानने वाली कांग्रेस हिमाचल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कोई अपना नेता मानने के लिये ही तैयार नहीं है। कुलदीप राठौर मात्र एक गुट के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है। कृपाल परमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में सबसे कमजोर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुलदीप राठौर जाने जाएंगे।वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व को उनके पार्टी के नेता ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे है। 

भाजपा महामंत्री ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में सुखविन्द्र सिंह सुखु, कौल सिंह ठाकुर व बाली का शामिल न होना बताता है कि कांग्रेस की गुटबाजी चरम सीमा  पर है और वर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस को एक मंच पर लाने में नाकाम साबित हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रदेश का नेता बनने की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस का हर नेता चुनाव मैदान में जाने के बजाय अखबारों में बयानबाजी में ही अपने आपको नेता साबित करने में लगे हुए हैं। सभी कांग्रेसी आज जनता में यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस में कौन बड़ा नेता है। कृपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस की हालत 2014 के चुनावों से भी बुरी होने वाली है क्योंकि धरातल पर कांग्रेस का संगठन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। कांग्रेसीयों को नया संगठन खड़ा करना तो दूर पुराने संगठन पर भी विश्वास नहीं जता पा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि इस सबका खामियाजा कांग्रेस को इन लोकसभा चुनावों मे उठाना पड़ेगा। भाजपा इन चुनावों में एतिहासिक विजय हासिल करेगी और एक बार फिर से केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।  भाजपा महामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी कि प्रदेश के लोकप्रीय मुख्यमंत्री पर अनरर्गल टिप्पणी सोच समझ कर करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को 44 सीटे जीता कर भाजपा विधायक दल ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलातें हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को 5 साल के कांग्रेस के कुशासन के कारण सत्ता से बाहर किया था और अबकी बार भी प्रदेश की जनता भाजपा के चारों उम्मीदवारों को भारी मतों से जिता कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.