गुरुनानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा जलाए दीपक चला अटूट लंगर

विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर ज्ञान चंद गुप्ता हुए नतमस्तक

पंचकूला। गुरुनानक देव जी का 553 वा प्रकाश पर्व मंगळवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया | इस दौरान कई कार्यक्रमो का आयोजन हुआ |इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला में गुरुग्रंथ साहिब का अखण्ड पाठ, नगर-कीर्तन यात्रा ,शबद-कीर्तन, लंगर समेत अन्य कई धार्मिक आयोजन किये गए। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष रोशनी की जगमगाहट भी देखने को मिली|गुरुद्वारा साहिब में अलौकिक सजावट की गई।गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को फूलों से सजाया गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर ज्ञान चंद गुप्ता के साथ उनके निजी सचिव अमित गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल,बीजेपी जिला प्रधान अजय शर्मा,पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा,बीजेपी नेता संजय आहूजा ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्टरी प्रिंसिपल पाल सिंह संघा व उप प्रधान प्रोफेसर गुरिंदर सिंह ने सभी संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूर्व की बधाई दी और सभी संगतों का धन्यवाद किया।जनरल सेक्टरी प्रिंसिपल पाल सिंह संघा ने सभी संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की संध्या पर अपने घरों में दीप माला करने के लिए कहा।

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला कमेटी के प्रधान कँवर पाल सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुवात सुबह अखंड पाठ साहब के भोग से हुई |गुरुद्वारे साहिब की प्रांगण में ही गुरुवाणी कीर्तन व गुरु के लंगर का आयोजन किया गया| शाम को संगतों ने हजारों की संख्या में दीपक जलाकर इस पावन पर्व पर रोशनिमय माहौल बनाया। कंवरपाल सिंह ने पंचकूला की सभी संगतों का नगर कीर्तन व प्रकाश पूर्व पर सहयोग करने पर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.