गुरु संगत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 13 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक आनंद कारज संपन्न

लड़कियों को दिया गया जरूरत का सारा समान

चंडीगढ़। गुरु संगत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में 13 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक आनंद कारज हर साल की तरह इस साल भी बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ।
प्रोग्राम की शुरुआत सुबह 10 बजे बारात के स्वागत के साथ हुई। उसके बाद दूल्हा दुल्हन के परिवारो की मिलनियां करवाई गई |दोपहर एक बजे सभी जोड़ों के गुरुद्वारा नाडा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में साध संगत की हाजरी में आनंद कारज करवाए गए। सभी लड़कियों की डोली की रस्म लगभग 4:30 बजे बैंड बाजे के साथ संपन्न हुई | इसके बाद समारोह का धूम धाम से समापन हुआ। गुरु संगत वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बलजिंदर कौर ने बताया कि वाहेगुरु की मेहर से विवाह की सभी कार्य बिना किसी विघ्न से संपन्न हुए। समारोह में लड़के लड़कियों(दूल्हा दुल्हन) के परिवार वालों और मेहमानों के लिए विशेष रुप से खाने का प्रबंध किया गया था। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजन के स्टाल लगाए गए थे। आनंद कारज के बाद मेहमानों के लिए दोपहर के खाने( लंच )का विशेष रूप से इंतजाम किए गया था। आनंद कारज संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों व उनके परिवारों में खुशी का माहोल था | दूल्हे और दुल्हन के परिवार एक दूसरे को बधाइयां देते हुए दिख रहे थे।
प्रधान बलजिंदर कौर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गुरु संगत वेलफेयर सोसायटी द्वारा 13 जरूरतमंद लड़कियों के विवाह संपन्न हुए हैं।जिसमें दुल्हन बनी लड़कियों को घर की जरूरत का सारा सामान जैसे डबल बेड, लोहे की अलमारियां, कपड़े ,बिस्तरे, मिक्सी, ड्रेसिंग टेबल, दीवार घड़ी,लड़के(दूल्हा) और लड़की(दुल्हन)की घड़ी, सोफा सेट, प्रेस, कुक्कर ,डबल बेड, कंबल, चांदी का सेट व अन्य कई जरूरत के सामान के इलावा लड़के के परिवार वालों के कपड़े भी दिए गए।
प्रधान बलजिंदर कौर ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समागम/समारोह को कामयाब बनाने में विशेष रूप से शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी, नाडा साहब गुरुद्वारे के मैनेजर नरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जनरल सेक्टरी सुरेंद्र सिंह सीटीयू,बलजिंदर सिंह जट्टाना,भूपेंद्र सिंह टिपरा प्रधान शिरोमणि अकाली दल,मनजीत सिंह नयागांव दर्शन सिंह कन्नौड, बलजीत सिंह ककराली, जगतार सिंह मुबारकपुर,बीबी प्रीतम कौर,मनप्रीत कौर,चरणजीत कौर कुलदीप कौर बेदी, कुलवंत कौर, हरभगत सिंह,कार सेवा वाले बाबा सुखा सिंह जी,मलविंदर सिंह (नाडा साहिब)और कंवरपाल सिंह (प्रेसिडेंट गुरुद्वारा सैक्टर 7 पंचकूला) प्रोफेसर गुरिंदर सिंह वाइस प्रेसिडेंट (गुरुद्वारा सेक्टर 7 पंचकूला) और समूह संगतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बताया कि हमारी सोसाइटी पिछले कई सालों से वाहेगुरु की कृपा जरूरतमंद लड़कियों का विवाह करवा रही है और आगे भी हम जरूरतमंद लड़कियों के विवाह इसी तरह धूमधाम से करवाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.