गौ सेवा में जुटे हुए गो भक्तों की सेवा अतुल्य है: संघ प्रचारक प्रेम गोयल

पंचकूला। पंचकूला सेक्टर 23 के समक्ष बने गोवन में संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में लंपी बीमारी से ग्रस्त सैकड़ों गायों की सेवा करके उन्हें ठीक करना यह केवल एक गौ भक्त ही कर सकता है। गौ माता के लिए किए गए, इस अनूठे प्रयास के लिए उन्होंने ,गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग , गोवन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला , उप प्रधान संदीप मित्तल एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा में जुटे हुए गो भक्तों की सेवा अतुल्य है। गौ माता की सेवा में जुटे सभी गौ भक्तों बड़े ही सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गौ माता की सेवा करने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.