चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपित ने व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 37 वर्षीय अवतार सिंह के रूप में हुई है। वहीं आरोपित की पहचान जय किशन के तौर पर हुई है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि जय किशन और अवतार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में आरोपित ने अवतार सिंह और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित जय किशन ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी आरती को गंभीर हालत में जीएमएसएच 16 में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआइ रेफर कर दिया है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।अवतार सिंह और आरोपित जय किशन की बापूधाम कालोनी में ही खिलौनों की दुकान है। दोनों की दुकान साथ साथ है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बीच बचाव करने पत्नी आरती पर भी उसने चाकू से हमला कर दिया। आरोपित ने एक रेहड़ी से चाकू निकाल कर अवतार और उसकी पत्नी पर हमला किया है। आरती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जीएमएसएच-16 से पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहले भी दोनों के बीच दुकानदारी को लेकर झगड़ा होता था। आज सुबह घटना के दौरान अवतार सिंह अपनी दुकान पर बैठा था। पत्नी आरती भी उसके साथ दुकान में ही मौजूद थी। इस बीच जय किशन और अवतार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जय किशन अवतार के पेट में चाकू घोंप दिया। मृतक अवतार सिंह और आरती के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सेक्टर-26 थाना और बापूधाम चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने अवतार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसका शव सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।