चंडीगढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में 4 राज्यों की जीत का मनाया जश्न

चंडीगढ़:  हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से 4 राज्यों में भाजपा की भारी बहुमत जीत  का चंडीगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर व एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर जश्न मनाया।  स्थानीय सेक्टर 33 स्थित  प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,  मेयर सरबजीत कौर,  उपाध्यक्ष रामलाल, सचिव तजिंदर सिंह सरां, कार्यालय सचिव देवी सिंह, गजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन , नरेश अरोड़ा, शिप्रा बंसल, धारिन्दर तायल,  पार्षद महेश इंद्र सिद्धू,  मनोज सोनकर,  जस मनप्रीत सिंह,  राजिंदर शर्मा और हरप्रीत कौर बबला के अलावा सभी मोर्चा अध्यक्ष,  जिला – मंडल अध्यक्षों  सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भाजपा की भारी जीत मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों व भाजपा की कार्य शैली पर लोगों का विश्वास है। विकास की राजनीति को नई दिशा मिली है।  लोग आश्वस्त है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के हाथों में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी 4 राज्यों में भाजपा की सरकार का रिपीट होना इस बात का प्रमाण है कि लोग भाजपा सरकार की कार्यशैली से खुश है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में साबित हो गया है कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई गरीब कल्याण योजनाओं को भरपूर समर्थन मिला है। भाजपा ने हमेशा ही गरीब कल्याण व  समाज कल्याण के  कार्य किए हैं तथा लोगों तक इन गरीब कल्याण योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.