चंडीगढ़ व पंजाब के युवा कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

साधना (चंडीगढ़) l चंडीगढ़ और पंजाब युवा कांग्रेस के साथियों ने मिलकर भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव विनीत कंबोज के अध्यक्षता  में सेक्टर 17 में इनकम टैक्स के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया।विनीत  कंबोज ने कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मध्य प्रदेश में जिस तरह से अफसरों के घरों पर इनकम टैक्स की रेड करवाई है यह नरेंद्र मोदी की तानाशाही को दर्शाता है।चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रीति केसरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं वह नौजवानों को रोजगार देने की बात नहीं कर रहे हैं बहुत जल्द देश में राहुल गांधी जी की सरकार बनने जा रही,  जिसमें किसान,  नौजवान और महिलाओं के हक की बात होगी।पंजाब युवा कांग्रेस  के जनरल सेक्रेटरी जसविंदर जस्सी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिटलर शाही की ओर जा रहे हैं जिस तरह हिटलर ने अपने देश को अपनी तानाशाही से बर्बाद किया था उसी कदम पर नरेंद्र मोदी चल रहे हैं और अपनी तानाशाही सेभारत को बर्बाद करने की तरफ अग्रसर है।इस प्रदर्शन में पंजाब युवा कांग्रेस के आनंदपुर लोक सभा के प्रधान मनजोत सिंह ,हरियाणा युवा कांग्रेस के सचिव मनोज लुबाना ,यशवीर सिंह संधू ,जसकरण काहलो ,गगन  पहलवान ,चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष लव कुमार , जिला प्रधान प्रदीप कुमार,  जिला प्रधान दमनप्रीत सिंह,  आशीष गजनवी,  अश्वनी बहोत,  संदीप कुमार,  अभिषेक शरमा,  मननदीप भारद्वाज,धीरज गुप्ता, राम मेहर इंदौरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.