चंडीगढ पुलिस को बडी सफलता! महिला डाक्टर से 48 लाख ठगने वाले 6 ओरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़। साइबर क्राइम के तहत एक लेडी डॉक्टर से करीब 48 लाख रूपए ठग लिए गए। फिलहालए चंडीगढ़ पुलिस ने इस ठगी को अंजाम देने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन 6 आरोपियों में 5 अफ्रीकी नागरिक हैं। जिनकी पहचान केलीए जोशुआए प्रिंसए पॉस्कलए क्रिश के रूप में हुई है। वहीं आरोपी केली इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जो कि दिल्ली की बताई जाती है। यह महिला आरोपियों में एक की पत्नी है और आरोपियों की मां का रोल निभा रही थी। यह मां बनकर किसी व्यक्ति को भरोसे में उतारती थी और इमोशनल ड्रामा करती थी।
साइबर क्राइम एसपी केतन बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया किए दिल्ली एनसीआर में रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई थी। साइबर क्राइम एसपी के अनुसारए आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इनके पास से 25 फोनए 2 लैपटॉपए 3 मॉडम और एक लैंडलाइन फोन की जब्ती की की गई है।
चंडीगढ़ साइबर क्राइम एसपी केतन बंसल ने बताया किए आरोपी डेटिंग ऐप पर लोगों को ठगते थे। ये डेटिंग ऐप पर अपनी गलत जानकारी देते थे और इसके बाद किसी व्यक्ति के साथ चैटिंग कर उसे अपनी बातों में फंसाकर उसे ठग लेते थे। जहां चंडीगढ़ की लेडी डॉक्टर के साथ भी ऐसा ही हुआ। लेडी डॉक्टर ने जनवरी महीने में अपने साथ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
लेडी डॉक्टर ने शिकायत देते हुए बताया था किए उसकी डेटिंग ऐप पर डॉ क्रिस्टोफर नाम के एक डॉक्टर से मुलाकात हुई थी। डॉ क्रिस्टोफर ने बताया था कि वह नीदरलैंड में काम करता है। इधर डेटिंग ऐप पर दोनों की यह मुलाकात धीरेण्धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोनों में व्हाटसऐप पर बातें होने लगीं और इस दौरान दोनों में उनकी शादी और भविष्य को लेकर प्लानिंग भी हुई।
लेडी डॉक्टर के मुताबिकए इसी जनवरी महीने में डॉ क्रिस्टोफर ने उससे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने की बात कही। डॉ क्रिस्टोफर ने कहा किए वह मुंबई एयरपोर्ट पर है और उसके पास 2ए80000 यूरो का डिमांड ड्राफ्ट है। जिसके चलते उसे कस्टम विभाग ने रोक लिया है और छोड़ नहीं रहे हैं। उसे कस्टम चार्ज देना होगा।
लेडी डॉक्टर ने बताया किए इसी बीच उसे एक मोबाइल नंबर से एयरपोर्ट स्टाफ के रूप में कॉल भी आई। जिसमें उसे चार्जेज पे करने को कहा गया। जहां इस बीच डॉ क्रिस्टोफर के लिए उसने 47ए22ए600 रूपए अलगण्अलग एकाउंट्स में कई किस्तों में ट्रांसफर किए। इसके लिए उसे लोन भी लेना पड़ा। हालांकिए पैसे जाने के बाद उसे पता चला कि उसके साथ बड़ी ठगी हो गई है। आरोपी केली ने उसे नकली डॉ क्रिस्टोफर बनकर ठग लिया है।
बतादें किए चंडीगढ़ साइबर सेल पुलिस ने थाना साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की देखरेख में जनवरी 2023 में ही 5 के करीब महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है। ये जो लेडी डॉक्टर का मामला है। इसमें भी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम ने सक्रियता से काम किया। टीम में एएसआई गुलाब सिंहए एएसआई जोगिंदरएकांस्टेबल विकास दहियाए कांस्टेबल ओमवीरए कांस्टेबल मनदीपए महिला कॉन्स्टेबल रीनाए महिला सब इंस्पेक्टर प्रतिभाए कॉन्स्टेबल दिनेशए कॉन्स्टेबल अमर खोखर जैसे पुलिसकर्मी शामिल रहे।