चंडीगढ यूटी को पंजाब और हरियाणा से अलग करके पूर्ण रूप से सेन्टर के साथ जोड़ा जाए : कंम्बोज
चंडीगढ़ । यूटी कैडर एजुकेशनल एप्लाइज यूनियन सत्यपाल जैन अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत ,सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारी समिति भाजपा को मिली। यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंम्बोज ने भारत देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम लिख एक पत्र दिया जिस मे मांग की गई है कि चंडीगढ यूटी को पूर्ण रूप से सेन्टर सरकार के साथ जोड़ा जाए।
क्योकि चंडीगढ यूटी मे जो अब पे-सकेल मिले है वो भी सेन्टर के आधार पर ही मिले है तो फिर चंडीगढ यूटी मे सेन्टर रूल्स ही लागु किए जाए। जैसा कि हम जानते है कि 1966 मे जब चंडीगढ यूटी बना तब से 56 साल हो चुके है पंजाब, हरियाण और हिमाचल प्रदेश को इस का फ़ायदा उठाते हुए। एक हैरानी की बात तो यह है कि चंडीगढ यूटी मे रहने वालो को पंजाब और हरियाणा मे कोई भी नौकरी नही मिलती, ना ही कोई सरकारी सुविधा मिलती है और दूसरी तरफ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोग चंडीगढ यूटी मे हर सुविधा का लाभ बहुत ही आसानी से ले लेते है। इसी लिए यूटी कैडर एजुकेशनल एप्लाइज यूनियन ने सत्यपाल जैन अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, भारत सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति, भाजपा को भारत देश के गृहमंत्री अमित शाह के नाम पत्र लिख कर मांग की है कि चंडीगढ यूटी को पंजाब और हरियाणा से अलग करके पूर्ण रूप से सेन्टर के साथ जोड़ा जाए।
सत्यपाल जैन ने वादा किया है कि यूटी कैडर एजुकेशनल एप्लाइज यूनियन की मांग को भारत सरकार तक पहुंचाया जाएगा। यूनियन चंडीगढ यूटी मे सेन्टर रूल्स लागु करने की मांग और चंडीगढ यूटी को सेन्टर के साथ जोड़ने की मांग लगातार उठाती रहेगी। आज कि इस मिटिंग में सोहनलाल, कमलपरीत, पुष्पिनदर कौर, तेजेन्द्र कौर और कमल शामिल हुए।