चंडीगढ़ एसएसपी(आईपीएस)कुलदीप सिंह चाहल को मिला प्रमोशन

पंजाब सरकार ने 2009 बैच के दो आईपीएस अफसरों को दिया वेतन स्तर पर प्रमोशन का तोहफा

चंडीगढ़| पंजाब सरकार ने राज्य कैडर के 2009 बैच के दो आईपीएस अफसरों को वेतन स्तर पर प्रमोशन का तोहफा दिया है| दोनों आईपीएस अफसरों को एक जनवरी 2022 से पे मैट्रिक्स लेवल 13 में प्रमोट किया गया है| दोनों आईपीएस अफसरों में एक कुलदीप सिंह चहल हैं| कुलदीप सिंह चहल इस वक्त चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बतौर एसएसपी तैनात हैं| कुलदीप सिंह को इस प्रमोशन का पूर्ण फायदा तब मिलेगा जब वह अपने कैडर वापस लौटेंगे और वहां सेवा देंगे| साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (आईपीएस पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप सिंह चहल की नियुक्ति हुई थी| कुलदीप सिंह चहल चंडीगढ़ आने से पहले मोहाली में एसएसपी थे| इसके अलावा कुलदीप सिंह आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में बतौर एएसआई सेवायें दे चुके हैं| इस प्रकार चंडीगढ़ के साथ उनका नाता पुराना है |चहल हरियाणा के रहने वाले हैं| गौरतलब है कि, चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आये किसी भी अधिकारी का कार्यकाल तीन साल का होता है| इस कार्यकाल को बढ़ाया भी जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.