चंडीगढ़ पुलिस में चल रहा भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया “मिशन कर्मयोगी” अभियान
अलग-अलग विभागों में कार्यरत अधिकारियों -कर्मचारियों के काम में सुधार और काम के प्रति समर्पण का है अभियान
चंडीगढ़| भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया “मिशन कर्मयोगी” अभियान अलग-अलग विभागों में कार्यरत अधिकारियों -कर्मचारियों के काम में सुधार और काम के प्रति समर्पण का एक अभियान है जो कि चंडीगढ़ पुलिस में भी चल रहा है| चंडीगढ़ पुलिस में “मिशन कर्मयोगी” अभियान के तहत मास्टर ट्रेनरों द्वारा पुलिसवालों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है|पुलिसवालों को यह बताया जा रहा है कि काम में वह दक्ष कैसे हों और समाज के प्रति जो उनका काम है उसमें वह कैसे समर्पित रहें| “मिशन कर्मयोगी” के तहत स्थापित क्षमता निर्माण आयोग द्वारा इस खास कार्यक्रम को ”कर्मयोगी पुलिस-समाज की सरंक्षक” नाम भी दिया गया है|मिशन कर्मयोगी” के तहत इस विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 26 स्थित भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है| “मिशन कर्मयोगी” के तहत इस विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस के कई पुलिस वालों ने भाग लिया है| इस विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीन रंजन द्वारा 11 मई 2022 को हुआ था|