चंडीगढ़ व्यापार मंडल लेबर सेल कमेटी और गुरु का लंगर ने कॉलोनियों में बाँटे फेस मास्क और लंगर

चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी-चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला के मार्गदर्शन में आज गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल एवम कमेटी के सदस्यों ने जरूरतमंद में सैंकड़ों फेस मास्क और लंगर बांटा। इस अवसर पर उनके साथ अवनीश बंसल,  संजीव अग्रवाल और जसविंदर सिंह नागपाल सहित लेबर सेल कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि सरकार द्वारा फेस मास्क आवश्यक किये जाने को देखते हुए ही कॉलोनियों में लंगर के साथ साथ 200 से अधिक फेस मास्क बाँटे गए है। इन कॉलोनी वासियों के पास इन्हें ले पाने का कोई साधन नही होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए लेबर सेल कमेटी- चंडीगढ़ व्यापार मंडल की तरफ से गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल के सहयोग से आज सैंकड़ों कॉलोनीवासियों को फेस मास्क बाँटे गए है। लेबर सेल कमेटी का ये प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.