चोरी की तीन बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार
ग्वालपाड़ा (असम), ग्वालपाड़ा जिले के दुधनई थानांतर्गत इलाके सेस पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरों के पास से चोरी की दो बुलेट बाइक व एवेंजर बाइक बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर चार शातिर चोर सहदेव हाजोंग, सेंगकान संगमा, सेसटम राभा और सहदेव बसुमतारी को बीती रात को गिरफ्तार किया गया। चोरों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर दुधनै के विभिन्न इलाकों से किया गया। इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि चारों इलाके में पिछले काफी समय से वाहन चोरी की वारदात में शामिल थे। पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी। सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।