जजपा आईटी सैल की बैठक संपन्न

कम समय में अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने में सोशल मीडिया बेहतर विकल्प : गोठड़ा
जिला अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा भेंट कर नए कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
भिवानी। स्थानीय रोहतक गेट चौ. देवीलाल सदन में बुधवार को जजपा की जिला स्तरीय आईटी सैल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, पूर्व विधायक डॉ. शंकर भारद्वाज व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के मीडिया को-ओर्डिनेटर मा. राज सिंह गोदारा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भिवानी के मीडिया को-ओर्डिनेटर राकेश रंगा हालुवास भिवानी ने की। बैठक की शुरूआत शहीदों को नमन कर की गई। उसके बाद जिला अध्यक्ष विजय गोठडा ने मा. राज सिंह गोदारा व राकेश रंगा हालुवास को-आर्डिनेटर बनने पर फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने कहा कि बदलते समय के अनुसार आज आईटी सैल का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। क्योंकि आज सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है, जिसके द्वारा हम कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना संदेश पहुंचा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी कार्यकर्ताओं को फेसबुक एवं सोशल मीडिया के जरिए संबोधित एवं निर्देश देते है। इसीलिए कार्यकर्ताओं को भी आईटी सैल की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे जनता को भी जजपा के सोशल मीडिया कार्यक्रम के बारे में अवगत करवा सकें। इस मौके पर जिला प्रधान ने हालुवास वासी अमन रंगा, दिनेश रंगा, विकास नांगल, अजय नांगल को अपने साथियों के साथ पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर आईटी सेल को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विकास रंगा बामला, राजेश ग्रेवाल, सचिन ग्रेवाल बामला, अजय नांगल, मनजीत अत्री, सतीश प्रजापति, योगेश रंगा, विक्रम बडेसरा, देवेंद्र परमार पवन फौजी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.