जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन चंडीगढ़ ने थामा यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन का दामन
चंडीगढ़। जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन (रजि.680) चंडीगढ़ की सामान्य निकाय बैठक यूनियन प्रधान अशोक बहनवाल की अध्यक्षता में सेक्टर 17 मे बुलाई गई इस बैठक में जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन के सैकड़ों वर्कर शामिल हुए और सभी वर्करों की सर्वसम्मति से यूनियन पदाधिकारियों में बदलाव किए गए एवं सभी वर्करों की सहमति से जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन ने आने वाले समय में यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई और इसी मौके पर सभी वर्करों की ओर से फेडरेशन के प्रधान रंजीत मिश्रा को जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।
फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा एवं महासचिव सुखबीर सिंह ने एक बयान साझा करते हुए बताया की फेडरेशन लगातार चंडीगढ़ के तमाम आउट सोर्स वर्करों की मांगों को लेकर संघर्षशील है और फेडरेशन के साथ लगभग 35 से 40 ऐसे रजिस्टर्ड अनरजिस्टर्ड संगठन,यूनियन एवं चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों के आउट सोर्स वर्कर जुड़े हुए हैं जिनकी संख्या चंडीगढ़ में हजारों में है और लगातार फेडरेशन हर स्तर पर इन वर्करों की नौकरी की सुरक्षा एव जायज मांगो के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन के सैकड़ों वर्करों के लिए भी फेडरेशन हर स्तर पर वर्करों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
यूनियन कार्यसमिति में निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए। चेयरमैन रणजीत मिश्रा, प्रधान अशोक बहनवाल, उप प्रधान राजकुमार, महासचिव संजय कांगड़ा, कैसियर महिपाल, कार्य सचिव रोहित को चुना गया