डेराबस्सी पुलिस की हिरासत में गिरफ्तार आरोपी गुरजंट सिंह जंटा

डेराबस्सी । डेराबस्सी पुलिस ने गांव मुकंदपुर से इरादा कत्ल समेत चार मामलों में फरार चल रहे आरोपी गुरजंट सिंह जंटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आखिरी मामला 4 अप्रैल को एफआईआर नंबर 124 के तहत गुरजंट सिंह पुत्र नैब सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।
जानकारी देखते हुए तफ्तीश अफसर कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र पालाराम पर 4 अप्रैल को गुरजंट पुत्र नैब सिंह की बाइक पर अपनी कार चढ़ाने की कोशिश की थी परंतु गुरजंट बाल-बाल बच गया था आरोपी के खिलाफ आईपीसी 308, 341, 506 व 427 के तहत केस दर्ज किया था । गुरजंट एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम दे रहा था। इससे पहले भी गुरजंट पर तीन मामले दर्ज हैं जिनमें वह फरार चल रहा था। यहां तक कि इस साल 19 मार्च को उसकी माता और पत्नी के खिलाफ भी पुलिस ने गुरजंट को बचाने का केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार गुरु दंड को 4 अप्रैल वाले मामले में डेराबस्सी से गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट में पेश करने पर उसका 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है उससे जुड़े हुए पहले के केस में भी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.