डेराबस्सी हलके में श्रद्वा व धूमधाम से मनाया गुरुपर्व

डेराबस्सी: डेराबस्सी हलके में श्री गुरू नानक देव जी का 552वां प्रकाशोत्सव बहुत ही श्रद्वा व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके अलग अलग जगहों पर करवाए गए धार्मिक कार्यक्रमों में ईलाके की संगत ने बढचढकर हिस्सा लिया। इस मौके गुरूघरों में पाठ के भोग डाले गए। इसके उपरांत रागी जत्थों द्वारा गुरूनानक देव जी के जीवन से संबंधित कथा विचार और रसभरे कीर्तन द्वारा संगतों को गुरबानी से जोड़ा गया। हलका विधायक एन.के.शर्मा, हलका कांग्रेस इंचार्ज दीपइंदर ढ़िल्लों व पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज के उपचेयरमैन मनप्रीत बनी संधू ने भी हलका वासियों को गुरुपर्व की बधाइयां दी। ढ़िल्लों ने जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू व दप्पर टोल प्लाजा समेत अलग अलग जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सभी संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरूनानक देव जी ने समूची मानवता को जिन्दगी जीने का रास्ता दिखाया है। गुरुनानक जी के संदेश नाम जपो, किरत करो और वंड छको का सही मायने में इस्तेमाल मानवता की सेवा ही है।  इसके अलावा गुरू द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने और नेकी व सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके अवसर पर अलग अलग जगहों पर श्रद्वालुओं द्वारा अटूट लंगर भी लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.