दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में इजाफा

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में न्यूनत तामपान आठ डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार इस बार सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान पालम में 8.6, आयानगर में 7.5 और लोदी रोड में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।  4 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 7.9 और 5 दिसम्बर को 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा। इस कारण पूरे उत्तर भारत में 12 और 13 दिसम्बर को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश व पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं।  मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 दिसम्बर को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.