दिल्ली: शराबियों पर पुलिस की नजर, 59 गिरफ्तार

नई दिल्ली । बाहरी उत्तरी जिला पुलिस शराबियों पर लगातार नकेल कस रही है। गुरुवार रात को ही पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत एक ही रात में करीब 153 शराबियों को खुले में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में शुक्रवार रात को भी पुलिस ने कर्रवाई करते हुए 59 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार आरोपित रात में सड़क पर बैठकर शराब पीते है और हुड़दंग मचाते है। ऐसे लोगों की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद बाहरी उत्तरी जिले के आठ थानों को रात भर इलाके में गश्त करने के लिए कहा गया। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने शक्रवार रात आठ से डेढ़ बजे के बीच यह कर्रवाई की है। गश्त के दौरान यह 59 लोग सड़कों पर बैठकर शराब पीते नजर आये। डीसीपी के अनुसार आगे भी यह कर्रवाही चलती रहेगी। सभी आरोपितों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.