देश को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा 2023-24 का बजटः सौदान सिंह

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए आम बजट 2023-24 को एक प्रगतिशील, विकासोन्मुखी और देश को नई आर्थिक ऊंचाइयां देने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ऐसा ताजा उदाहरण बताया है, जिसमें भारत विश्व गुरु की अपनी पहचान पुनर्स्थापित करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौदान सिंह ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पिछले आठ साल में भारत को आर्थिक तौर पर मजबूत करने वाले फैसले लेकर भाजपा सरकार ने इस बार देश के
हर वर्ग के लिए राहतों का पिटारा खोल दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी आर्थिक फैसलों का ही परिणाम है कि आज गरीब से लेकर मध्यम वर्ग तक को वो सभी राहतें मिल पाई हैं, जो उनके लिए जरूरी थीं। उन्होंने कहा कि विश्व के दूसरे देशों की आर्थिक स्थितियां आज जब डांवाडोल हैं, तब आज पेश किया गया 2023-24 का भारतीय बजट यह बताने के लिए काफी है कि भारत अब एक सशक्त अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण भी ऐसा संतुलित बजट देने के लिए बधाई की पात्र हैं, जिसमें देश के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट सुनियोजित तरीके से भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र के विकास के मापदंड को बताता है। साथ ही व्यापार एवं लघु उद्योग के चरणबध्द विकास, स्वास्थ्य क्षेत्र और अन्य सेवाओं में मजबूत विकास के पैरामीटर्स को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.