नई दिशा ने दिखाई राह  वोट का अधिकार बताकर लूटी वाह वाह

जगदीप (हिद जनपथ) पंचकूला :जरूरतमंद महिलाओं एवं लडकियो  की हर संभव मदद करने के लिये महिलाओं द्वारा स्वयं सेवी संस्था नई दिशा का गठन किया गया |जिसमें आज पहले दिन 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया |संस्था की फाऊंडर मेंबर कवयित्री सुशीला जोशी,कवयित्री सुनीता गर्ग,स्कूल टीचर ऊषा चौहान,योगा ट्रैनर  दीपा अरोड़ा ने इस मौके वहां उपस्थित घरों में काम करने वाली सभी महिलाओं,18 वर्ष पूरे करने वाली लडकियों,व्यक्तियों एवं बच्चों को वोट के अधिकार के बारे जागरूक किया | सुषमा जोशी ने कहा कि हम सभी को वोट ज़रूर डालनी चाहिए,सुनीता गर्ग ने कहा कि  ये अधिकार आपका शस्त्र है इसका उपयोग बेहद जरूरी है ,ऊषा चौहान ने नई दिशा के बारे बताते हुए कहा कि ये ज़रूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए बनाया गई संस्था है जिसमें हर ज़रूरतमंद महिला को उसके अधिकारों के प्रती जागरूक किया जायेगा,दीपा अरोडा ने कहा कि नई दिशा के माध्यम से हम ज़रूरतमंदो की मदद करके गौरवान्वित महसूस करेँगे जिससे कि अलग सी खुशी मिलेगी |इस मौके वहा उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे | इस कार्यकम में संस्था के फाऊंडर मेंबर के अलावा सुशीला अरोडा,डिंपल गर्ग मोहिनी मदा न,शालीनी जी,दर्शना जिन्दल, रक्षा जी,रीना वर्मा,सुदेश गुप्ता,अनीता सिंगला,सविता जैन, कांता जी,कीर्ति शर्मा,किरण शर्मा,रानी बंसल,बीमला गोयल आदि अन्य कई महिलाओं ने अपनी गरिमामई उप्स्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि नई दिशा ने अनूठा प्रयास किया है जो काबिले तारीफ़ है | इस मौके कई महिलाओं ने नई दिशा में विश्वास जताते हुए मौके पर ही सदस्यता ग्रहण की | इस कार्यक्रम में आई घरों में काम करने वाली महिलाओं एवं आसपास झुग्गियो मे जीवन बसर करने वाली लड़कियो ने देश भक्ति के गीत गाये व   नई दिशा द्वारा रिफ्रेशमेंट ग्रहण की

Leave a Reply

Your email address will not be published.