पंजाब किसान दल और इंसानियत लोक विकास पार्टी गठबंधन ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की घोषणा की
पारंपरिक पार्टियों से निजात के लिए पंजाब को चाहिए विकल्प: रणजीत सिंह सरण
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नीतियां बनाएगा गठबंधन: अनिल गोयल
चंडीगढ़ । 20 फरवरी 2022 को होने वाले पंहब विधानसभा चुनाव के लिए राज्य, प्रदेश निवासियों और किसानों की बेहतरी के लिए पंजाब किसान दल और इंसानियत लोक विकास पार्टी ने आपस मे हाथ मिलाया है। पंजाब किसान दल और इंसानियत लोक विकास पार्टी ने मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने राज्य की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में गठबंधन ने अपने 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इस अवसर पर इंसानियत लोक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गोयल, राष्ट्रीय महासचिव मानव अत्री, पंजाब अध्यक्ष अनिल पांडे और सिकंदर सिंह, प्रदीप धवन, कुलदीप शर्मा सहित पंजाब किसान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह सरां, प्रदेश सचिव गुरमेल सिंह, संयुक्त प्रदेश सचिव रंजीत सिंह राणा और परमिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, सिमरनदीप सिंह, बलविंदर कौर, रंजीत सिंह, काका, अमृतवीर सिंह, हरगोविंद सिंह और एडवोकेट अजय सिंह उपस्थित थे।