पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
फरीदाबाद । संगम विहार में रह रही 32 वर्षीय महिला ने मंगलवार को अपने पति विजय उर्फ चुन्ना निवासी विजय नगर अगवानपुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने कहा है कि उसकी शादी 28 जून, 2018 को विजय से हुई थी। शादी के बाद से पति उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। एएसआई सुमन का कहना है कि विजय के खिलाफ बलात्कार व प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।