पुर्तगाली राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

नई दिल्ली। पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा की अगवानी की। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में रेबेलो डी सूसा को तीनों सेनाओं के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने गार्ड का निरीक्षण भी किया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत की चार दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार देर शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसमें रक्षा क्षेत्र महत्वपूर्ण रहेगा। 

पुर्तगाल के राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल में राज्यमंत्री और विदेश मामलों के प्रोफेसर ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा, अंतरराष्ट्रीयकरण राज्य सचिव प्रोफेसर यूरिको ब्रिलेंटे डायस और राष्ट्रीय रक्षा जॉर्ज सेगुरो सेंचुरी के राज्य सचिव शामिल हैं। शनिवार को राष्ट्रपति मार्सेलो मुंबई जाएगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वह वहां से गोवा भी जाएंगे जहां अगले दिन वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोनों देश विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा और व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग बढ़ा रहे हैं। इस यात्रा से दोनों के आपसी संबंधों अधिक मजूबत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.