प्रणाम इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित

चंडीगढ़। ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक समर्पित दिन है। विश्व में मौजूद हर एक महिला की ताकत का जश्न मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रणाम इंडिया फाउंडेशन ने बल्ले बल्ले टीवी चैनल के साथ मिलकर मिनी थिएटर, सनसिटी परिक्रमा, सेक्टर 20, पंचकुला में हर क्षेत्र की 46 महिलाओं को सम्मानित किया। इन महिलाओं में डॉक्टर, सोशल वर्कर, आर्टिस्ट, टीचर, एडवोकेट, प्रोफेसर, एक्टर, पॉलिटिशियन और ट्रांसज़ेंडर भी शामिल हुई। प्रणाम इंडिया फाउंडेशन की संस्थापक, चेयरमैन, डायरेक्टर और आयोजक शालू गुप्ता ने महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों का वर्णन किया। उन्होंने ने बताया की महिला दिवस का दिन सभी महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए समर्पित है और प्रणाम इंडिया भी सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि और संस्कृतियों की महिलाओं को प्रणाम और सम्मान करता है। उन्होंने बताया की हमारी एनजीओ का उद्देश्य हर जगह हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए समानता लाना है। आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरुषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी ममता सौदा, ट्रैफ़िक पुलिस, पंचकुला और बल्ले बल्ले टीवी चैनल के चेयरमैन तपन दीवान शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि में उदित मित्तल, अश्वनी शर्मा, अनुज अग्रवाल, दलजीत सिंह, मनोज चंद्रा, एडवोकेट वरुण शर्मा, राकेश गुप्ता, दीपक कोहली, संदीप, मनीष, अभिषेक, लवलीन और विजय मलिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि एसीपी ममता सौदा ने 2010 में माउंट एवरेस्ट को फतह किया और पर्वतारोहण खेल के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए 2014 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। ममता ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह से कठिन परिस्थितियों में उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर चोटी को फ़तह किया। सभी सम्मानित महिलाओं को बताया कि हमेशा जीवन में लक्ष्य ज़रूर होना चाहिए और जिसको हासिल करने के लिये जी जान से मेहनत करनी चाहिए। मेहनत और लगन से मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। मलिक ज्वैलर, स्ट्रैंड्स ब्यूटी और प्रशादम रेस्टोरेंट ने सभी सम्मानित महिलाओं को गिफ्ट हैंपर दिये और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.