प्रशासक के सलाहकार ने भारतीय वायु सेना हेरीटेज सेंटर की स्थापना के संबंध में प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ। प्रशासक के सलाहकार ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारतीय वायु सेना हेरीटेज सेंटर की स्थापना के संबंध में एक समीक्षा बैठक की। यह भारतीय वायु सेना और चंडीगढ़ प्रशासन के बीच एक संयुक्त पहल है।
संस्कृति सचिव आईएएस विनोद पी कावले ने इस केंद्र की स्थापना में भारतीय वायुसेना और चंडीगढ़ प्रशासन के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी दी कि साइट पर किए जाने वाले सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों की निविदा 7 अक्टूबर 2022 को खोली गई है और इस सप्ताह कार्य आवंटित किया जाएगा।
प्रशासक के सलाहकार ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निकट समन्वय से कार्य करते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द केंद्र का उद्घाटन किया जा सके। इस मौके पर होम सेक्रेटरी नितिन कुमार यादव, आईएएस डॉ विजय एन जेड, पीसीएस सौरभ कुमार अरोड़ा, कपिल सेतिया के अलावा भारतीय वायु सेना के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.